Hanuman Chalisa

चंद्र यदि दूसरे भाव में है तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (12:15 IST)
चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में चंद्रमा बली और दसवें भाव में मंदा होता है। शनि की राशियों में चंद्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां दूसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : पहाड़ी झरना। पढ़ाई, माता या खानदानी जायजाद, दोनों में से किसी एक का सुख। माता के जीते जी शिक्षा अच्छी रहेगी। चंद्र का कारोबार मंदा रहेगा। घर में मंदिर का होना अशुभ है। ऐसे व्यक्ति की बहन के होने की कोई ग्यारंटी नहीं। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो जातक की पत्नी के भाई अवश्य होते हैं।
 
 
जातक को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है। यहां स्थित चंद्रमा जातक के वंश को बढ़ाता है। जातक अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है जिससे चलते भाग्योदय में सहयोग मिलता है। चंद्रमा की चीजों से जुड़े व्यवसाय लाभप्रद साबित होंगे। चंद्र के साथ केतु या बारहवें भाव में स्थित केतु यहां के चंद्रमा को ग्रहण लगाने वाला रहेगा जो जातक को अच्छी शिक्षा या पुत्र से वंचित कर सकता है।
 
 
चंद्र की सावधानियां :
1. माता को किसी भी प्रकार से नाराज ना करें।
2. घर में कच्ची मिट्टी का स्थान होना चाहिए। 
3. घर के भीतर मंदिर का होना जातक की पुत्र प्राप्ति में बाधक हो सकता है।
4. भाइयों से अच्छे संबंध रखें।
5. पत्नी का विशेष ध्यान रखें।
 
 
क्या करें : 
1. चावल, दूधा या चांदी का दान करें।
2. घर में नदी का पानी रखें।
3. लगातार 43 दिनों तक कन्याओं (छोटी लड़कियों) को हरा कपडा बांटें।
4. लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने घर की नीव में दबाएं।
5. गुरुवार का व्रत करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

खग्रास सूर्य ग्रहण आज रात: कितने बजे लगेगा ग्रहण? जानें क्या करें और किन कामों से बचें

15 अगस्त को कर्क में बुध और गुरु का गृहयुद्ध, मेष राशि के लोग बचकर रहें, अन्य राशि का क्या?

मंगल के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगा भाग्य, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण योग का साया! 5 नियमों का करें पालन, ये 3 उपाय दिलाएंगे लाभ

अगला लेख