Hanuman Chalisa
✕

बनते काम बिगड़ रहे हैं, संपत्ति हो गई बर्बाद तो करें ये अचूक उपाय

Updated: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (11:55 IST)
एक समय था जबकि आपके पास सब कुछ था और अब सब कुछ चला गया। मतलब अब आप दूसरे के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं और जिंदगी गरीबी और मजबूरी बनकर रह गई है तो जांचें कि कहीं आपकी कुंडली की इस स्थिति के कारण तो आपकी स्थिति ऐसी नहीं बनी? यदि यह स्थिति है तो निम्नलिखित उपाय करें।
 
 
गरीबी और मजबूरी के कारण :
1. हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी कुंडली के ग्रह सही है परंतु व्यक्ति अपने कर्मों के कारण भी गरीब और मजबूर हो जाता है। अब यदि किसी को शराब पीने और जुआ खेलने की लत लग गई है तो उसका कुछ नहीं कर सकते।
 
2. लाल किताब के अनुसार शनि, राहु और केतु के मं‍दे कार्य करने से भी व्यक्ति का जीवन गरीबी और संकट में ही गुजर जाता है।
 
3. लाल किताब के अनुसार यदि शनि 7वें भाव में है और उसी समय सूर्य, चंद्र या मंगल में से कोई एक या कोई दो या तीनों ही ग्रह तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में स्थित हैं तो जातक की जिंदगी बर्बाद ही समझो। यदि कोई पुण्‍य कार्य किए होंगे तो ही उसकी जिंदगी सही होगी।
 
 
अचूक उपाय :
1. सबसे पहले तो अपने कर्म सुधारे और शनि, राहु और केतु के मंदे कार्य न करें।
 
2. 43 दिन तक गुड़ और गेहूं का दान दें और उसके बाद अगले 3 वर्षों तक गुड़ और गेहूं का रविावार को मंदिर में दान देते रहें।
 
3. यदि शनि 7वें और चंद्र एवं मंगल तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में एकत्रित हों तो 43 दिन तक हलवे में दूध मिलाकर मंदिर में बांटे और अगले तीन वर्षों तक हर मंगलवार को मंदिर में हलवा बांटें।
 
4. यदि सातवें भाव में शनि विराजमान हैं और चंद्रमा अकेले तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में हो तो ऐसी अवस्था में चावल में दूध मिलाकर 43 दिन तक दान करें और इसके बाद अगले 3 वर्षों तक हर सोमवार को मंदिर में दान करें।
 
5. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगलवार एवं शनिवार को उनके मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उन्हें सिंदूर अर्पित करें। तीन वर्ष तक यह क्रम जारी रहना चाहिए।
 
नोट : 43 दिन में संकट का समाधान होना प्रारंभ होता है और 3 साल में सभी कुछ पहले जैसा हो जाता है, परंतु इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ को अपनी कुंडली दिखाकर ही ये उपाय कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई