dharma sangrah
✕

लाल किताब : यदि कुंडली में सूर्य यहां स्थित है, करेंगे ये 5 काम तो हो जाएंगे बर्बाद

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (14:39 IST)
लाल किताब में किसी भी ग्रह के कुंडली के विशेष जगह पर होने पर कुछ बातों की मनाही कई गई है। ग्रहों में यदि सूर्य ग्रह आपकी कुंडली में निम्न जगह पर स्थित है तो आप भूलकर भी यह कार्य ना करें।
 
 
1.सूर्य यदि प्रथम भाव में हो तो दिन के समय सहवास से बचें। 
2.दूसरा भाव में सूर्य होने पर चावल, चांदी या दूध का दान लेने से बचना चाहिए। हरी वस्तुएं, चावल तथा अनाज कभी भी उधार पर ना लें। जहां तक हो सके जमीन संबंधी झगड़ों से भी बचें।
3.तीसरा भाव में सूर्य होने पर भोजन में नमक का त्याग करना चाहिए।
4.चतुर्थ भाव में सूर्य होने पर लोहे और लकड़ी के साथ जुड़ा व्यापार न करें। लालच, चोरी और भ्रष्टाचार से दूर रहें। 
5.पंचम भाव में सूर्य हो तो विवाह के बाद संतान पैदा करने में देरी नहीं करनी चाहिए। संतान को त्रास न दें। 
6.छठे भाव में सूर्य  होने पर रीति रिवाजों से कभी पीछे नहीं हटें।
7.सातवें भाव में सूर्य होने पर भोजन में कभी भी नमक ऊपर से डालकर ना खाएं। सुबह-शाम को दान नहीं दें। 
8.अष्टम भाव में सूर्य होने पर दक्षिणमुखी घर में ना रहें। ताम्बे का दान ना करें। घर में कभी भी सफेद कपड़े न रखें।
9.नवम भाव में सूर्य होने पर दान या तोहफे के रूप में चांदी या सफेद वस्तु ना लें। वादे से मुकरें नहीं।
10.दशम भाव में सूर्य होने पर नीला और काला कपड़ा ना पहनें। मांस-मदिरा से दूर रहें। अपना भेद किसी को ना बताएं। निर्दयी ऋण का उपाय करें।
11.एकादश भाव में सूर्य होने पर चालचलन शुद्ध रखें। मांस-मदिरा से दूर रहें। निर्दयी ऋण का उपाय करें।
12.द्वादश भाव में सूर्य होने पर स्वयं सदचरित्र का पालन करें। अपने दुश्मनों को हमेशा क्षमा करें।

 
अंत में सूर्य बलवान होने पर सूर्य की वस्तुएं सोना, गेहूं, गुड़ व तांबे का दान नहीं देना चाहिए साथ ही यदि पिता, ताऊ और पूर्वज को सम्मान नहीं देंगे तो बर्बादी तय है।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सर्वपितृ अमावस्या 2026: ये 5 सरल उपाय दूर करेंगे पितृदोष, कालसर्पदोष और शनिदोष की परेशानी

नाना पाटेकर का निधन और अंकों का संयोग

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए शुरू होगा फायदे का समय, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

08 October Birthday: आपको 08 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख