sundarkand

लाल किताब के अनुसार क्यों- कब छिदवाएं नाक, क्या होगा फायदा और क्या रखें सावधानी, जानिए

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (18:31 IST)
लाल किताब के ज्योतिष में अक्सर किसी जातक की कुंडली या हाथ देखकर उसको नाक छिदवाकर उसमें 43 दिनों तक चांदी का तार डालने की सलाह देते हैं। आखिर नाक क्यों और कब छिदवाते हैं और क्या है इसकी सावधानी आओ जानते हैं।
 
 
क्यों छिदवाते हैं नाक : यदि आपकी कुंडली में बुध या चंद्र छठे या आठवें भाव में होकर पीड़ित है या किसी भी अन्य भाव में दूषित हो रहे हैं तो नाक छिदवाते हैं। मूलत: यह उपाय बुध को ठीक करने के लिए किया जाता है। बुध खाना नंबर 9 में हो या बुध खाना नंबर 12 में बैठा हो तो नाक छिदवाते हैं। हालांकि यहां लाल किताब के अनुसार इससे बुध नष्ट होकर चंद्र स्थापित हो जाता है।
 
लाल किताब अनुसार नाक का अगला सिरा बुध का और पूरी नाक ही बृहस्पति की होती है। नाक से जो वायु का आवागमन हो रहा है वह बृहस्पति की वायु है। इसीलिए नाक का साफ सुथरा होना जरूरी है। आपकी सांसों में रुकावट है तो यह रुकावट गुरु की है। इससे बुध पर भी बुरा असर होता है। सांसों को या गुरु को रोकने वाला राहु होता है। बुध का खराब होना व्यापार और नौकरी में नुकसान और गुरु का खराब होगा भग्य और प्रगति में बाधा मानी जाती है। अत: नौकरी या व्यापार में उन्नति के लिए नाक छिदवाते हैं।
 
बुध के दूषित होने से अक्ल पर ताले लग जाते हैं और व्यापार एवं नौकरी में हानी होती है और चंद्र के दूषित होने से सभी तरह का सुख और शांति का नाश हो जाता है। गुरु के दूषित होने से भाग्य में रुकावट आती है और बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं। इसीलिए यह नाक छिदवाते हैं।
 
कब छिदवाते हैं : मुहूर्त और नक्षत्र देखकर बुधवार की शाम को नाक छेदकर उसमें चांदी का तार डालें और फिर बृस्पति के दिन मंगल का दान यानी की पताशे की मीठाई, लड्डू इनका दान करना भी जरूरी है।
 
सावधानी : यदि आपका कारोबार ही बुध या राहु से संबंधित है और राहु आपका उच्च का है तो आपको किसी लाल किताब के ज्योतिष के पूछकर ही यह उपाय करना चाहिए। नाक छेदन का उपाय कुंडली में राहु और बुध की स्थिति को देखकर ही करना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

अगला लेख