Hanuman Chalisa
✕

कन्या राशि वालों के लिए सलाह

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (17:54 IST)
अक्षर तालिका : हो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
राशि विशेषता : चतुर, बुद्धिवादी तथा लेखक
 
 
कन्या राशि (Virgo ) का स्थान कमर में होता है। इसके कारक ग्रह बुध और शुक्र माने गए हैं। अर्थ तत्व प्रधान कन्या राशि का स्वामी बुध है। भाग द्विस्वभाव है और कन्या लग्न की बाधक राशि वृश्चिक तथा बाधक ग्रह मंगल है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।
 
 
लाल किताब अनुसार छठवें भाव में कन्या राशि मानी गई है, जिसमें बुध का पक्का घर छह और सात माना जाता है। लाल किताब की कुंडली अनुसार बुध के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियाँ हैं। यदि आप कन्या राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।
 
 
अशुभ की निशानी : बुध से संबंधित बीमारियों में चेचक, दिमाग के रोग, नाड़ी, जीभ, दाँत की बीमारियाँ और सूँघने की क्षमता कमजोर होना यानी किसी प्रकार की खुशबू या बदबू का पता न चलना शामिल है। नौकरी और व्यापार में स्‍थिरता न रहना। बहन, बुआ, मौसी से संबंध खराब रहना या उनको किसी प्रकार का कष्ट रहना आदि।

 
सावधानी व उपाय : बहन को खुश रखें। बुधवार को कोई नमकीन चीज न खाएँ। वादों को निभाएँ। तुलसी का पौधा अपने घर में न लगाएँ। किसी बोतल में बारिश का पानी एकत्र करके घर में रखें। साबूत मूँग बारिश के पानी या बहते पानी में बहाएँ। काले रंग का अंडरवियर पहनें। दुर्गा माँ की उपासना करें। बुधवार का व्रत रख सकते हैं।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

अगला लेख