dharma sangrah
✕

लाल किताब के इन 6 उपायों से कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Updated: सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (16:46 IST)
Lal kitab karj mukti ke upay : यदि आप कर्ज के तले दबे हुए हैं और इससे छुटकारा पाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे द्वारा बताए गए उपाय करके आप ऋण मुक्त हो सकते हैं परंतु शर्त यह है कि आपके कर्म अच्छे होना चाहिए। उपाय तभी काम करते हैं जबकि आप सच्चे और अच्‍छे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदार हैं।
 
1. तिजोरी में सोना और नोट की गिनती : लाल किताब के अनुसार, घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है। अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इसके अलावा एक नोट की गड्डी लें और रोज रात में उसे गिनकर अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे तिजोरी में रख दें।
 
2. ताले से खुलेगी किस्मत : किसी भी शुक्रवार को ताले की दुकान पर जाएं और एक स्टील या लोहे का बंद ताला खरीद लें, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं। जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा और उसकी किस्मत भी खुल जाएगी।
3. अन्न दान : रात को जब आप सोएं तो अपने सिरहाने की तरफ पलंग के नीचे एक बर्तन में जौं रख दें। इसके बाद सुबह उठकर वह जौं गरीबों में बांट दें या फिर जानवरों को खिला दें और घर के सभी सदस्य रसोई में बैठकर ही भोजन करें। भोजन के तीन हिस्से होते हैं। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह भी कर सकते हैं कि सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
 
4. फिटकरी : रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो लाभ होगा। इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें। इससे शुक्र के दोष दूर होकर धनलाभ होता है। इसके अलावा एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। यह कार्य तीन बुधवार करेंगे तो लाभ मिलेगा।
 
5. काली बांसुरी : एक काली बांसुरी लें। काली नहीं मिले तो किसी भी रंग की लेकर आएं और उस पर काला रंग पोत लें। इस बांसुरी में शक्कर भरे और इसे सुनसान जगह पर बांसुरी की लंबाई में आड़ा गड्ढा करें और उसे गाड़ दें। इसे धन लाभ होगा।
 
6. सीढ़ियां कराएं ठीक : सीढ़ियों में वास्तु दोष है तो व्यक्ति को कर्ज में डूबो सकती है। संतान की प्रकृति पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। व्यापार में हानि की संभावन बढ़ जाती है। दोष निर्मित सीढ़ियों का मुखिया हर समय परेशान ही रहता है। कभी-कभी तो मुखिया पर मौत का साया भी मंडराने लगता है। हमेाशा चोर-उचक्कों का भय बना रहता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख