dharma sangrah

उम्र का 16वां साल बृहस्पति का साल, जानिए क्या होगा

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (11:54 IST)
जन्म से लेकर 48 वर्ष की उम्र तक सभी ग्रहों का उम्र के प्रत्येक वर्ष में अलग-अलग प्रभाव होता है। उनमें से 9 ऐसे विशेष वर्ष होते हैं, जो ग्रह से संबंधित वर्ष माने गए हैं जिन पर उस ग्रह का शुभ या अशुभ प्रभाव विशेष रूप से रहता है। लाल किताब अनुसार कौन-सा ग्रह उम्र 16वें वर्ष में कौनसा ग्रह विशेष फल देता है इससे संबंधित जानकारी प्रस्तुत है।
 
 
1. लाल किताब के अनुसार उम्र के 16 से 24 वर्ष के बीच बृहस्पति ग्रह अर्थात गुरु का प्रभाव जीवन पर रहता है।
 
2. उम्र का 16वां साल बृहस्पति का साल माना गया है। यही उम्र बिगड़ने की और यही उम्र सुधरने की है।
 
3. बृहस्पति यदि चतुर्थ भाव में स्थित है तो 16वें वर्ष में व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ पाता है।
 
4. बृहस्पति यदि छठे भाव में है तो शिक्षा में हानि संभव हो सकती है।
 
5. इस उम्र में सर्दी, खांसी और जुकाम से बचना चाहिए। नाक को साफ सुथरा रखना चाहिए। इससे बृहस्पति के अच्छे फल मिलते हैं।
 
6. इस उम्र में माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाना चाहिए और झूठ नहीं बोलना चाहिए।
 
7. पीपल की जड़ में नित्य नहीं तो कम से कम गुरुवार को जल चढ़ाना चाहिए। 
 
8. इस उम्र में विशेष तौर पर माता-पिता और गुरु का कहना मानना चाहिए और बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख