बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. बुधवार को क्या करें और क्या नहीं, जानिए
Written By अनिरुद्ध जोशी

बुधवार को क्या करें और क्या नहीं, जानिए

Budhwar ke upay | बुधवार को क्या करें और क्या नहीं, जानिए
बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार दुर्गा माता का दिन है। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रखना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है।
 
 
ये कार्य करें :
1. सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं।
2. बुधवार को दुर्गा के मंदिर जाना चाहिए।
3. पूर्व, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में यात्रा कर सकते हैं।
4. इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है।
5. मंत्रणा, मंथन और लेखन कार्य के लिए भी यह दिन उचित है।
6. ज्योतिष, शेयर, दलाली जैसे कार्यों के लिए भी यह दिन शुभ माना गया है।
7. मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देना चाहिए। इससे घर की बीमारी दूर होती है।
 
ये कार्य न करें :
1. उत्तर, पश्‍चिम और ईशान में यात्रा न करें।
2. बुधवार को करें हरी सब्जी का त्याग।
3. बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।
4. बुधवार को लड़की की माता को सिर नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ता है या उसके समक्ष कोई कष्ट आता है।
ये भी पढ़ें
नवग्रहों को पहचानें रोचक अंदाज में, पढ़ें 9 ग्रहों पर सरल पौराणिक जानकारी