ramcharitmanas

बृहस्पति यदि है सातवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (10:39 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां सातवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।

 
कैसा होगा जातक : ऐसा साधु जो न चाहते हुए भी गृहस्थी में फंस गया है। यदि बृहस्पति शुभ है तो ससुराल से मिली दौलत बरकत देगी। ऐसा व्यक्ति आराम पसंद होता है लेकिन यही उसकी असफलता का कारण भी है। सातवां घर शुक्र का होता है। शुक्र और गुरु एक दूसरे के शत्रु हैं, अत: यह मिश्रित परिणाम देगा। घर के मामले में मिलने वाला अच्छा परिणाम चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा। 
 
जातक का भाग्योदय शादी के बाद होगा, लेकिन यदि बुध नौवें भाव में हो तो जातक का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होगा। जातक देनदार नहीं हो सकता है लेकिन उसके अच्छे बच्चे होंगे। सातवें घर में बृहस्पति पिता के साथ मतभेद का कारण बनता है। यदि सूर्य पहले भाव में हो तो जातक एक अच्छा ज्योतिषी और आराम पसंद होगा। लेकिन बृहस्पति सातवें भाव में नीच का हो और शनि नौवें भाव में हो तो जातक में चोरी के गुण हो सकते हैं। यदि बृहस्पति नीच का हो तो जातक को भाइयों से सहयोग नहीं मिलेगा साथ ही वह सरकार के समर्थन से भी वंचित रह जाएगा। 

 
5 सावधानियां :
1. साधु और फकीरों से दूर रहें।
2. संतान की नहीं पत्नी की सुनें।
3. पराई स्त्री से संबंध न रखें।
4. घर में मंदिर रखना या बनाना अर्थात परिवार की बर्बादी। घर में किसी भी देवता की मूर्ति न रखें।
5. कभी भी किसी को कपड़े दान न करे, अन्यथा गरीबी की चपेट में आ जाएंगे।
 
क्या करें : 
1. शिव की आराधना करें।
2. मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
3. गुरुवार और एकादशी का व्रत रखें।
4. उत्तम वचन बोलें और सभी का सहयोग करें।
5. हमेशा अपने साथ किसी पीले कपडे में बांध कर सोना रखें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

30 July Birthday: आपको 30 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, मेष से मीन तक जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

अगला लेख