dharma sangrah
✕

यदि घर में तलघर हैं तो हो जाएं सावधान

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (15:31 IST)
तलघर का होना अच्छा और बुरा इस बात पर निर्भर करता है कि वह किसी दिशा और जगह पर है। दूसरी बात यह कि वह किस प्रकार और किस कार्य के लिए है। तीसरी बात कि उसके आसपास क्या-क्या है। दक्षिण, नैऋत्य और आग्नेय दिशा के मकान में तलघर है तो यह अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि की तलघर रखने के कुछ नियम होते हैं उनका पालन करना भी जरूरी है।
 
 
लाल किताब के अनुसार जिन घरों में तलघर होता है उसे शनि का घर कहा गया है। यदि वहां घर के आसपास कीकर, आम या खजूर का वृक्ष है तो यह और पक्का हो जाएगा कि यह शनि का घर है। तलघर वाले घर के पीछे की दीवार कच्ची हो सकती है। यदि वह दीवार गिर जाए तो शनि के खराब होने की निशानी मानी जाती है।
 
यदि तलघर है तो इस तलघर को वास्तु अनुसार बनाएं या वह जैसा है उसे वैसा ही पड़ा रहने दें। उसमें उजाले के लिए कभी कोई उजालदान न बनाएं। अर्थात करने का मतलब यह है कि किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर कोई कार्य करें। कहते हैं कि तलघर को छेड़ने से मुसिबत आन पड़ती है।
 
सामान्‍यत: भवन में सीलर्स और बेसमेंट में कमरे बनाने से बचना चाहि‍ए, जो रोड लेवल से नीचे हों। तलघर बनाना जरूरी हो तो वास्‍तु के अनुसार तलघर या बेसमेंट बनाते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहि‍ए।
 
 
बेसमेंट को कुछ हद तक रोड लेवल के ऊपर रखें। पूरे प्‍लॉट को कवर करने वाला बेसमेंट उचि‍त होता है। अगर बेसमेंट के कि‍सी एक हि‍स्‍से में ही तलघर बनाना हो तो उसे केवल उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी दि‍शा में ही बनाएं। तलघर का प्रवेश द्वार उत्तर-पूर्वी दि‍शा में होना चाहि‍ए। 
 
तलघर की दक्षि‍ण-पश्चि‍मी दि‍शा का उपयोग भारी सामान के स्‍टोरेज के रूप में कि‍या जाना चाहि‍ए। उत्तर- पश्चि‍मी और दक्षि‍ण-पश्चि‍मी भाग नौकरों के रहने या कार पार्किंग के लि‍ए उपयोग कि‍या जाना चाहि‍ए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ