Daily Horoscope
✕

Live Updates : लखीमपुर मामले में योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से यूपी पुलिस करेगी पूछताछ, सुप्रीम कोर्ट में भी आज इस मामले में सुनवाई। पल-पल की जानकारी...

02:59 PM, 8th Oct
-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है।
-आशीष मिश्रा के आवास के बाहर चस्पा किए गए नोटिस में कहा गया है कि कल पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

02:42 PM, 8th Oct
-सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है।
-लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया।
-सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपियों को गिरफ्तार ना करने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से कहा : आप क्या संदेश दे रहे हैं।
-अदालत ने यूपी सरकार से कहा कि क्या आप देश में हत्या के अन्य मामलों में भी आरोपियों के साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं?
-उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से उसका यह संदेश देने को कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में सबूत नष्ट ना हों।

11:25 AM, 8th Oct
-गृह राज्य मंत्री का पुत्र आशीष मिश्रा पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा।
-उसे लखीमपुर हिंसा मामले में पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे तलब किया गया था।
-जांच टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) उपेंद्र अग्रवाल समय पर कार्यालय पहुंच गये हैं।
हिंसा में रविवार को चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे।

09:01 AM, 8th Oct
-सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहराइच के लिए रवाना हुए।
-सहारनपुर से लखीमपुर रवाना हुए नवजोत सिंह सिद्धू।

08:55 AM, 8th Oct
-लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है।
-नोटिस के अनुसार आशीष मिश्रा को शुक्रवार की सुबह 10 बजे खीरी में पुलिस के सामने पेश होना होगा।
-नोटिस में कहा गया है कि तिकुनिया जनपद के खीरी के संबंध में जो भी तथ्य आपके संज्ञान में है, उन्हें बताने के लिए आपको निर्देशित किया जाता है।

08:54 AM, 8th Oct
-लखीमपुर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी यूपी सरकार।
-शीर्ष अदालत ने गुरुवार को मांगी थी केस से जुड़ी जानकारी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख