Hanuman Chalisa

Kumbh sankranti : कुंभ संक्रांति का असर, आपकी राशि पर

Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (12:33 IST)
13 फरवरी 2020 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं 13 फरवरी से सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही किस राशि पर कैसा होगा असर.... 
 
मेष राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लाभ के कई मार्ग खुलेंगे। आपको शासन और प्रशासन दोनों का सहयोग मिलता नजर आ रहा है। 
 
वृषभ राशि-
सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में असीमित अधिकार मिल सकते हैं। आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। 
 
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों को अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है।  जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। सतर्क रहें। 
 
सिंह राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मुख्य रूप से सिंह राशि के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी।
 
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी तो कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 
 
तुला राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि को शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। छोटी सी बात आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। 
 
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के भीतर इस समय अहम की भावना आ सकती है। खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के लिए आप बढ़-चढ़कर बातें करेंगे। हालांकि यह समय कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहतर है। 
 
धनु राशि-
आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और भाग्य की कृपा से आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको इस समय लाभ मिलने के साथ समाज में अच्छा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। 
 
मकर राशि-
मकर राशि के लिए इस राशि परिवर्तन की वजह से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।आप अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। जिसकी वजह से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
 
कुंभ राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातक इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
 
मीन-
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।   
 

Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत कब से होगा प्रारंभ, क्या है इस व्रत का महत्व

Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी का महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 जुलाई, 2026)

23 July Birthday: आपको 23 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख