Pluto | प्लूटो का पांचवां उपग्रह मिला
प्लूटो का पांचवां चांद हब्बल टेलिस्कोप ने ढूंढा
FILE
अमेरिकी खगोलविदों को प्लूटो का पांचवां उपग्रह मिला है। नासा के अनुसार, खगोलविदों ने इसे प्लूटो की कक्षा में काफी दूर परिक्रमा करते पाया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने गत दिवस बताया कि एस-2012 नाम का ये अनियमित आकार वाला प्लूटो का उपग्रह करीब छह से 15 मील (दस से 24 किलोमीटर) के दायरे में है। पिछले साल ही खगोलविदों ने इस बर्फीले लघु ग्रह के चौथे उपग्रह के मिलने की घोषणा की थी।
FILE
अगस्त 2006 से पहले प्लूटो की गिनती सूर्य के नौवें उपग्रह के रूप में होती थी, इसके बाद इसे एक नए वर्ग लघु ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया। (भाषा)
