1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
  6. टाइटन पर खोजी छोटी नील नदी...

Titan | टाइटन पर खोजी छोटी नील नदी...

शनि के उपग्रह पर सबसे लंबी परग्रही नदी

शनि ग्रह
FILE

नासा के वैज्ञानिकों ने शनि के उपग्रह टाइटन पर सबसे लंबी परग्रही नदी प्रणाली खोजी है जो पृथ्वी की नील नदी का छोटा रूप मालूम पड़ती है।

‘नासा जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी’ ने एक बयान में कहा कि टाइटन पर नदी घाटी अपने उद्‍गम से बड़े सागर तक चार सौ से अधिक किलोमीटर में फैली है। इसकी तुलना में पृथ्वी पर नील नदी करीब 6700 किलोमीटर में फैली है।

नासा के कासिनी मिशन की तस्वीरों ने पृथ्वी के अलावा कहीं और पहली बार इतनी विशाल नदी घाटी का खुलासा किया है। माना जाता है कि सौर मंडल में पृथ्वी के अलावा टाइटन पर विशाल सागर हैं।

‘डिस्कवरी न्यूज’ ने खबर दी है कि हालांकि टाइटन का वायुमंडल बहुत ठंडा है जिसका तात्पर्य यह है कि द्रवीय जल का बहना यहां संभव नहीं है। टाइटन पर द्रव मिथेन और ईथेन जैसे हाइड्रो कार्बनों के रूप में पाया जाता है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें