1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pahalgam-terror-attack-nia-supplementary-chargesheet-hafiz-saeed-accused

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

hafeez saeed
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को अपनी पूरक चार्जशीट में आरोपी बनाया है। एनआईए ने उस पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से आतंकी साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ALSO READ: Pakistan के 23 आतंकियों पर मोदी सरकार का बड़ा 'प्रहार', UAPA के तहत जारी हुई नई List
 
NIA ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी और LeT/TRF के चीफ और फाउंडर हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
 
जम्मू की NIA स्पेशल कोर्ट में दायर अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में, एंटी-टेरर एजेंसी ने हाफिज सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके सक्रिय प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के चीफ के तौर पर आरोप लगाए हैं।
 
आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। NIA का कहना है कि चार्जशीट में आरोपी के खिलाफ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साज़िश रचने से जुड़ी दंडात्मक धाराएं भी लगाई गई हैं। ALSO READ: जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त
 

पहली चार्जशीट में किसके नाम?

एनआईए ने 15 दिसंबर 2025 को दाखिल अपनी पहली चार्जशीट में पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट्ट, जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए तीन आतंकियों और गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को नामजद किया था। 
 

पूरक चार्जशीट पहली चार्जशीट का विस्तार

एनआईए ने कहा कि यह पूरक चार्जशीट पहले दाखिल की गई 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट का विस्तार है। इसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक एवं अन्य सबूतों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
अगला लेख
नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरे झाबुआ के 3 साल बच्चे की मौत