एड्स से बचाएगा गाय का दूध
Written By: भाषा
Published: Wed, 17 Oct 2012 (12:24 IST)
FILE
मेलबोर्न विश्वविद्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक मारिट क्रामस्की ने पाया कि जब गर्भवती गायों को एचआईवी प्रोटीन का इंजेक्शन दिया गया तो उसने उच्च स्तर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला दूध दिया जो नवजात बछड़े को बीमारी से बचाता है।
इस गाय द्वारा बछड़े को जन्म दिए जाने के बाद पहली बार दिए गए दूध को कोलोस्ट्रम कहा गया। हेराल्ड सन की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं की योजना इस दूध को क्रीम में बदलने से पहले उसके प्रभाव और सुरक्षा का परीक्षण करना है।
यह क्रीम महिलाओं को पुरुषों पर विश्वास किये बिना यौन संबंध बनाने के दौरान विषाणुओं से बचा सकती है। (भाषा)
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
