Last Modified: वॉशिंगटन ,
गुरुवार, 3 नवंबर 2011 (20:31 IST)
2,250 साल पुरानी ममी में मिला कैंसर
वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने मिस्र में प्रोस्टेट कैंसर का अब तक का सबसे पुराना मामला खोज निकाला है।
उनका कहना है कि एक ममी की रेडियोलॉजिकल जांच से उन्होंने पता लगाया कि करीब 2,250 साल पहले उसकी दर्दनाक मौत इस बीमारी से हुई।
लिस्बन के नेशनल आर्कयोलॉजिकल म्यूजियम में रखे एम 1 नाम की इस ममी की पेडू और पीठ के निचले हिस्से के बीच ट्यूमर पाया गया।
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पैलियोपैथोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि हड्डियों की जांच से प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका को काफी बल मिला।
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, ममी में लिपटे व्यक्ति की आयु 51 से 60 साल के बीच की थी और 285 ईसापूर्व के करीब उसकी दर्दनाक मौत हुई। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें