बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका
बिहार की सियासत के सबसे हाई-प्रोफाइल अखाड़े यानी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना ने राजनीतिक पंडितों के होश उड़ा दिए हैं। कभी चुनावी रणनीतिकार के तौर पर परदे के पीछे से सियासी चालें चलने वाले प्रशांत किशोर (पीके) जब पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतरे, तो शुरुआती रुझानों में ही उन्होंने वो कर दिखाया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी।
बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का शुरुआती बढ़त बनाना महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बीजेपी के उस सियासी तिलिस्मे पर सीधा आघात है जिसे पिछले तीन दशकों से कोई नहीं भेद पाया था। यह मुकाबला सिर्फ एक विधानसभा सीट का उपचुनाव भर नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक साख और उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की अग्निपरीक्षा है।
नितिन नबीन का वह पुश्तैनी और अजेय गढ़ : बता दें कि बांकीपुर कोई साधारण सीट नहीं, बल्कि नितिन नबीन का वह पुश्तैनी और अजेय गढ़ रहा है, जहां 1995 से लेकर अब तक (कभी पटना पश्चिम तो कभी बांकीपुर के रूप में) भगवा परचम ही लहराता रहा है। खुद नितिन नबीन यहां से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और उनके पिता का भी इस क्षेत्र में गहरा राजनीतिक रसूख रहा है। ऐसे में, जिस जमीन पर बीजेपी ने अपनी अजेय बादशाहत की इबारत लिखी हो, उसी गढ़ के भीतर प्रशांत किशोर का शुरुआती दौर में आगे निकल जाना इस बात का साफ संकेत है कि पीके ने महफिल में वाकई बड़ा 'खेला' कर दिया है।
बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर : बता दें कि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुरुआती मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है और यहां अभी 8 राउंड की गिनती पूरी हुई है, जिसमें प्रशांत किशोर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
पीके निकल रहे आगे : प्रशांत किशोर को 15637 वोट मिले हैं और वो फ़िलहाल 4556 वोटों से आगे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 11081 वोट मिले हैं। जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश नबीन के इस्तीफे से रिक्त हुई बांकीपुर सीट पटना के शहरी इलाक़े में मौजूद है और इसे बीजेपी का मज़बूत गढ़ माना जाता है।