1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader Piyush Goyal made this claim regarding Prime Minister Narendra Modi

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

BJP leader Piyush Goyal made this claim regarding Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi News : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने आज कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से खतरा महसूस होता है, क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष खुद को युवा नेता मानते थे, लेकिन अब युवाओं के बीच उनका वैसा आकर्षण नहीं रहा। गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। गोयल ने दावा किया कि जेन-जी (Gen-Z) हमेशा भाजपा के साथ रही है और युवा मतदाताओं का भाजपा को समर्थन बरकरार है।
 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने आज कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से खतरा महसूस होता है, क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष खुद को युवा नेता मानते थे, लेकिन अब युवाओं के बीच उनका वैसा आकर्षण नहीं रहा।

वे लगातार चुनाव हार रहे हैं...

गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। गोयल ने दावा किया कि जेन-जी (Gen-Z) हमेशा भाजपा के साथ रही है और युवा मतदाताओं का भाजपा को समर्थन बरकरार है। उन्होंने कहा, जेनरेशन जेड (जेन-जी) हमेशा हमारे साथ रही है।

पेपर लीक मामले में क्‍या बोले पीयूष गोयल?

गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। गोयल ने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन का लगातार समर्थन करते रहेंगे। गोयल ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के कदमों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।
 

विपक्षी दलों ने किया था इस कानून का विरोध 

गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में ऐसा कानून लेकर आई और बाद में संशोधन के जरिए इसे और मजबूत किया गया। इसमें सख्त सजा और तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने संसद में इस कानून का विरोध किया था।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन का समर्थन करते रहेंगे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने का युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी के विजन का समर्थन करते रहेंगे।
अगला लेख
साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित