dharma sangrah
✕

माइकल फेराडे

जिसकी रुचि विज्ञान में थी...

Written By ND
Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2009 (14:36 IST)
NDND
माइकल फेराडे एक अनाथ बालक था। वह लंदन के एक घुड़साल में रहता था। कभी उसने पेट भरने के लिए अखबार बेचे, कभी तरह-तरह के दूसरे कामों में वक्त लगाया। जब वह अखबार बेचता था उसी दौरान उसको पढ़ने का शौक लग गया। फिर 13 साल की उम्र में फेराडे एक जिल्दसाज के यहाँ नौकरी करने लगा।

फेराडे में पढ़ने की बड़ी ललक थी। एक दिन 'इनस ा इक्लोपीडिया' पर जिल्द चढ़ाते समय उसकी नजर बिजली के बारे में एक लेख पर पड़ी। उसने उस लेख को कई बार पढ़ा और छोटी-छोटी चीजें चुराकर प्रयोग करने प्रारंभ कर‍ दिए।

एक दिन एक सज्जन ने इस बच्चे को इस तरह प्रयोग करता देखा तो वे उसे सर हम्फ्री डेवी का भाषण सुनने लगे। फेराडे ने डेवी के भाषणों के नोट्‍स लिए, फिर उन पर अपनी टिप्पणियाँ लिखीं। उसके बाद उसने उन्हें सर डेवी के पास भेज दिया।

सर डेवी फेराडे की टिप्पणियों से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने फेराडे को बुलाकर अपने यंत्रों की देखभाल करने के लिए ‍रख लिया। फेराडे सर डेवी के प्रयोग देखता और धीरे-धीरे विज्ञान में पारंगत होने लगा। आगे चलकर विज्ञान में अपनी रुचि के चलते ही वह एक बड़ी अकादमी में अध्यापक नियुक्त किया गया। इन्हीं फेराडे महाशय ने आगे चलकर विज्ञान की दुनिया में कई चमत्कार किए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति