biodatamaker

चौथ का चाँद

Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (19:55 IST)
Seema pandey
अकबर-बीरबल निकले यात्रा पर ईरान, रुके वह वहाँ के नवाब के बनकर मेहमान। दो दिन रूके वह दोनों, खूब हुई खातिरदारी, फिर आई वापिस लौटने की बारी। नवाब ने बीरबल को जान चतुर सुजान, किया एक टेढ़ा-सा सवाल। उन्होंने पूछा- 'मेरे एक सवाल का जवाब दोगे? अपने शहंशाह और मेरी तारीफ एक साथ कैसे करोगे?' बीरबल थोड़ा सोच में पड़ गए, फिर उनकी अकल के ताले खुल गए।

बीरबल ने दिया जवाब, 'आप दोनों ही चाँद हैं जनाब। मेरे शहंशाह हैं चौथ का चाँद तो आप हैं पूरा चाँद!'

जवाब सुनकर ईरान के नवाब बेहद खुश हो गए, लेकिन अकबर उस समय कुछ न बोले गुमसुम हो गए। रास्ते भर अकबर रहे बीरबल से बेहद खफा, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था उसका फलसफा। अकबर की नाराजी को बीरबल ताड़ गए, क्यों हैं शहंशाह खफा, कारण भी जान गए।

बोले-'महाराज आप कुछ सोच रहे हैं, मन ही मन मुझे कोस रहे हैं। पर मैं बताता हूँ आपको सच, आपकी तरक्की के बारे में ही सोचता हूँ मैं बस। उनको कहा मैंने पूरा चाँद, जो धीर-धीरे घटने लगता है श्रीमान। पर आपको बताया चौथ का चाँद जो हर रात बढ़ता है और बढ़ता है जिसका मान। आप तो बढ़ते ही जाएँगे और जगह-जगह अपना मकाम बनाएँगे। अब कहिए तो सही, मैंने कौन सी गलत बात कही?'

बीरबल की बात सुनकर अकबर मुस्कुरा दिए, एक बार फिर बीरबल की अक्ल का लोहा मान गए।

लेखक के बारे में
सीमा पांडे
Seema Panday Mishra.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश