Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किड्स स्टोरी : घमंड हुआ चूर

kids story


 






शिक्षाप्रद कहानी : गुलाब और कैक्टस
 
Short Motivational Story एक गुलाब था, जिसे अपनी सुंदरता पर बहुत गर्व था। अपनी सुंदरता पर उसे बहुत नाज था। वह सिर्फ एक बात से निराश था कि वह एक कैक्टस के बगल में उगा हुआ था। 
 
वह गुलाब अपने रंग-रूप पर बहुत इतराता था। वह हर रोज कैक्टस के रूप को लेकर उसका तिरस्कार करता था, लेकिन कैक्टस बहुत ही शांत स्वभाव का था, वह हमेशा चुप ही रहता था। उस बड़े-से बगीचे के दूसरे सभी पौधों ने गुलाब को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसे अपनी सुंदरता पर बहुत ही घमंड था।

 
एक बार गर्मी के मौसम में बगीचे के मौजूद कुआं सूख गया। तब पौधों को देने के लिए पानी बिलकुल भी नहीं बचा था। अब पानी न मिलने से गुलाब Rose Story दिन-प्रतिदिन मुरझाने लगा। तभी उसकी नजर एक चिड़िया पर पड़ी, जो कैक्टस में अपनी चोंच डालकर पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रही थी। अब गुलाब को अपने इतराने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी, उसने फिर भी हिम्मत करके धीमी आवाज में कैक्टस से थोड़े से पानी के लिए पूछा। 
 
कैक्टस दयालु, शांत और मिलनसार था, उसने तुरंत ही गुलाब की बात मान ली और फिर दोनों ने एक अच्छे दोस्त बनकर तपती गर्मी की इस कठिन परिस्थिति का मिलकर सामना किया, फिर बारिश का मौसम आ गया और कुआं फिर पानी से भर गया। अब गुलाब को न अपनी सुंदरता पर घमंड था और ना ही अब वह कैक्टस का तिरस्कार कर रहा था। यह देख बगीचे के बाकी पौधे में खुशहाली छा गई और सभी राजी-खुशी एक-दूसरे का ध्यान रखने लगे। 

ALSO READ: किड्स स्टोरीज : छोटे बच्चों की 10 छोटी कहानियां

ALSO READ: Story Of Colors: कहानी रंगों की, हर रंग कुछ कहता है

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख