dharma sangrah

मौलिक कहानी : नन्ही की राखी

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (14:35 IST)
- रेखा गुप्ता
 
मम्मी कल रक्षाबंधन है, भैया कब आएंगे? 
 
छः वर्षीय नन्ही ने बड़े लाड़-मनुहार से पूछा। 
 
मां की आंखों में आंसू आ गए। मां ने बरबस ही दांतों के नीचे होंठ दबा लिए, बड़ी मुश्किल से आवाज निकली, 'कैसे आ सकेगा बेटा! हमारे देश की सीमा पर पहरा दे रहा है वह।' 
 
नन्ही- 'तो क्या मैं इस बार भैया को राखी नहीं बांधूगी?' 
 
मां बोली, 'बांधोगी बेटा जरूर बांधोगी।' 
 
मां ने नन्ही को एक लिफाफा थमाया और कहा- 'इसमें अपनी राखी रखकर पोस्ट बॉक्स में डाल दो, फिर देखना रात तुम जब सो जाओगी, तब सपने में ये राखी तुम्हारे हाथमें होगी और बस, तुम अपने प्यारे भाई को यह राखी बांध देना।' 
 
नन्ही रुआंसी हो गई, 'तो क्या, मम्मी भैया सिर्फ एक दिन के लिए भी नहीं आ सकते? क्या उन्हें मुझसे राखी नहीं बंधवानी?' 
 
मां बोली, 'बेटा तो नहीं आ सकेगा। तुम्हारे भाई जैसे सैनिकों पर ही तो देश की रक्षा की जिम्मेदारी है। पूरे देश को उस पर गर्व है। मुझे भी है। परंतु बेटा! अपने पत्र में तू कभी उसे आने का न कहना, क्योंकि तुम्हारे जैसी कितनी ही बहनें हैं, जो अपने भाई को राखी नहीं बांध पातीं। वो भी सपने में ही राखी बांधती हैं।' 
 
नन्ही को मां की बात समझ में आ गई, उसने अपनी गर्दन हां में हिलाकर स्वीकृति दे दी। परंतु मां वहां और नहीं रुक सकी, दूसरे कमरे में वह फफक कर रो पड़ी। 
 
वह नन्ही को कैसे बताए, उसका शहीद भाई उससे राखी बंधवाने अब कभी नहीं आ पाएगा।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर निबंध

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख