Hanuman Chalisa

प्रेरक कथा : वसीयत और नसीहत

Updated: बुधवार, 20 जुलाई 2016 (16:04 IST)
एक दौलतमंद इंसान ने अपने बेटे को वसीयत देते हुए कहा, 'बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैरों में ये फटे हुऐ मोजे (जुराबें) पहना देना, मेरी यह इच्छा जरूर पूरी करना।'


 
पिता के मरते ही नहलाने के बाद बेटे ने पंडितजी से पिता की आखिरी इच्छा बताई।
 
पंडितजी ने कहा- 'हमारे धर्म में कुछ भी पहनाने की इजाजत नहीं है।' 
 
पर बेटे की जिद थी कि पिता की आखिरी इच्छा पूरी हो। बहस इतनी बढ़ गई कि शहर के पंडितों को जमा किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
 
इसी माहौल में एक व्यक्ति आया और आकर बेटे के हाथ में पिता का लिखा हुआ खत दिया जिस में पिता की नसीहत लिखी थी- 
 
'मेरे प्यारे बेटे, देख रहे हो...? दौलत, बंगला, गाड़ी और बड़ी-बड़ी फैक्टरी और फॉर्म हाउस के बाद भी मैं एक फटा हुआ मोजा तक नहीं ले जा सकता। एक रोज तुम्हें भी मृत्यु आएगी, आगाह हो जाओ। तुम्हें भी एक सफेद कपड़े में ही जाना पड़ेगा। लिहाजा कोशिश करना, पैसों के लिए किसी को दुःख मत देना, गलत तरीके से पैसा न कमाना, धन को धर्म के कार्य में ही लगाना, क्योंकि अर्थी में सिर्फ तुम्हारे कर्म ही जाएंगे।'
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख