Hanuman Chalisa

Motivational Story : मजदूर जरूर हैं पर मजबूर नहीं, पिता के संघर्ष और बेटे की मेहनत की जिंदा तस्वीर

Updated: रविवार, 8 मार्च 2020 (19:04 IST)
Motivational story


यह जो बच्चा अपने स्कूल से आते हुए पिता के साथ ठेले पर जा रहा है इसे देखकर कितनों का दिल पसीजा होगा। हम जो सुख सुविधा संपन्न होकर भी माता-पिता से अनेक शिकायत करते हैं। यह बच्चा तमाम अभावों के बीच रहते हुए अपने पिता के साथ ठेले पर बैठकर तल्लीन होकर पढ़ाई कर रहा है। यह है विश्वनाथ अवासरमोल। जो पालीवाल बाल विनय मंदिर का विद्यार्थी है। दुनिया की शानोशौकत उसे भी लुभाती होगी मगर वह कई विपरीत हालातों के बीच भी पढ़ाई के लक्ष्य के प्रति समर्पित है। 
 
एक दिन इंदौर के रेडिसन चौराहे पर आरजे नवनीत इस खूबसूरत पल को कैद कर लेते हैं और देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो जाता है। विशेषकर परीक्षा के दिनों में यह फोटो बच्चों को बार बार अपना ध्यान केंद्रित‍ करने के लिए प्रेरित करता है। जब फोटो वायरल होता है और एक सी सोच रखने वाले लोग इसे एक पहल मानते हुए आगे बढ़ाते हैं तो वह पंहुच जाते हैं उस स्कूल में जहां यहां विश्वनाथ आवासरमोल पढ़ाई करता है। 
 
पालीवाल बाल विनय मंदिर के श्री हर्षलाल पालीवाल बताते हैं हम लोग यूं तो नि:शुल्क स्कूल चलाते हैं सिर्फ साल में एक बार न्यूनतम फीस ली जाती है। लेकिन इस फोटो के सामने आने के बाद विश्वनाथ के लिए एक हमने एक फंड बना रखा है। इसी फंड से बच्चे की फीस, कॉपी, किताब व ड्रेस आदि का प्रबंध हो‍ता है। 19 साल से संस्था चल रही है। 
 
पालीवाल जी की चिंता यह है कि यह स्कूल तो कक्षा 8 तक है। उसके बाद क्या? यकीनन विश्वनाथ और उस जैसे कई-कई बच्चों के लिए  फिर से सोचे जाने की जरूरत है।  
 
बच्चे ने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया लोगों ने उस मेहनत और जज्बे को प्रणाम किया और परिणाम यह निकला कि उसकी शिक्षा आसान हो गई। बहुत जरूरी है कि अपना काम हम इमानदारी से करते रहें और फल की इच्छा त्याग दें। हम नहीं जानते कब किस समय कौन सा पल हमारी किस्मत चमका दे जैसे विश्वनाथ का लिया यह फोटो लेते समय न वह बच्चा जानता था, न फोटो लेने वाले हाथ जानते थे न ठेले चलाने वाले हाथ को पता था कि यह इतना नोटिस किया जाएगा। 
 
परीक्षा के दिन चल रहे हैं आप भी विश्वनाथ की इस तस्वीर को जहन में रखें कि कैसे वह बिना सुख और सुविधा के सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित किए था और एक नजर उस पर ऐसी पढ़ी जिसने मानवता की श्रृंखला बना दी। 

चित्र सौजन्य : नवनीत दुबे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख