sundarkand

छोटी कहानी : सच्चा मित्र कौन ?

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (12:23 IST)
Small Stories in Hindi बहुत समय पहले की बात है। दो बहुत पक्के दोस्त थे। एक बार वे जंगल से गुजरते हुए खतरनाक रास्ते से जा रहे थे। वह रास्ता बिलकुल एकांत स्थान वाला था। जैसे–जैसे सूरज ढलने लगा, उन्हें डर लगने लगा, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। 
 
तभी अचानक उन्होंने देखा कि सामने से एक भालू आ रहा है, एक दोस्त सबसे नजदीकी पेड़ की ओर दौड़ा और फटाफट ऊपर चढ़ गया, लेकिन दूसरा पेड़ पर चढ़ना नहीं जानता था इसलिए वह मरे हुए व्यक्ति के समान नाटक करते हुए जमीन पर लेट गया। भालू जमीन पर पड़े लड़के के पास गया और उसके सिर के चारों ओर सूंघने लगा। लड़के को मरा हुआ जानकर, भालू आगे बढ़ गया। 
 
अब पेड़ पर चढ़ा दोस्त नीचे उतरा और उसने अपने दोस्त से पूछा कि भालू ने उसके कान में क्या कहा? दूसरे दोस्त ने जवाब दिया, ‘उन दोस्तों पर कभी भी भरोसा मत करना जो तुम्हारी परवाह नहीं करते हैं। जो मुसीबत में खुद की जान बचाए और दूसरे के काम ना आए वो कैसा दोस्त।' अब पहले दोस्त को अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने अपने मित्र से माफी मांगते हुए कहा- माफ करना दोस्त, मैं अपनी गलती पर शर्मिंदा हूं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

अगला लेख