Daily Horoscope
✕

बाल साहित्य : मैं चलता चला गया

Updated: सोमवार, 1 दिसंबर 2014 (14:29 IST)
राह की दिक्कतों को सहता चला गया,
अपने सभी गम भुलाता चला गया।
हरदम प्रभु का नाम ही कहता चला गया,
मैं जिंदगी का गीत गाता चला गया।
 

 
आया जो ‍किस्मत उसी को समझकर,
कभी न अफसोस जताता चला गया।
दर्द का अंबार सीने में लिए,
हंसता और हंसाता चला गया।
 
दूसरों के लिए सदा खुद को,
हिम्मत बंधाता चला गया।
टूटा बहुत बार दिल मगर हमेशा,
दिलासा दिलाता चला गया।
 
दु:ख को अपने साथ लेकर,
उसे भी काम में लाता चला गया।
दर्द और तन्हाई में भी,
कष्टों का भार उठाता चला गया।
 
दिखा जो उसी निहारता चला गया,
प्रभु का नाम बस पुकारता चला गया।
खुद के पैर में कांटे थे मगर,
मैं तो रास्ते को संवारता चला गया।
 
हर एक दु:ख पर जश्न मनाता चला गया,
मैं जिंदगी का गीत गाता चला गया।
कभी न हाथ मलता चला गया,
जिंदगी की राह पर चलता चला गया।
 
साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह) 
 
लेखक के बारे में
अंशुमन दुबे (बाल कवि)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया