Daily Horoscope
✕

हिन्दी कविता : अजब पिटारी है...

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (12:39 IST)
- राजेन्द्र निशेश
 
पतझड़ की हो गई बिदाई,
अब बसंत की बारी है।
 
फूल खिल रहे महके-महके,
मयूर, कोयल सब हैं चहके।
चिड़िया फुदके टहनी-टहनी,
कैसी हंसती क्यारी है।
 
भंवरों में है मस्ती छाई,
शीतल चलती है पुरवाई।
धरती ने भी प्यार लुटाया,
तितली कैसी न्यारी है।
 
सूरज मंद-मंद मुस्काता,
चंदा अपने रूप दिखाता।
तारे सुन्दर गीत सुनाते, 
कुदरत अजब पिटारी है। 

साभार - देवपुत्र 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

अगला लेख