Daily Horoscope
✕

बाल कविता : पड़ा जोर से क्यों चांटा

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (15:58 IST)
स्लेट के दो टुकड़े करके
चिल्लाया वह जोर-शोर से
पापा देखो दो-दो स्लेटें
अभी बनाई हैं दिमाग से ...1
पड़ा जोर से चांटा उसको
उसके पापा का तड़ाक से
रोकर भागा अंदर घर में
ओ! मां करते तेज चाल से ...2
 
मां दौड़ी पुचकारा उसको
भरा बाथ में हाथ बढ़ाकर
पूछा उससे मार पड़ी क्यों?
बोला वह हकला-हकलाकर ...3
 
मां ने बोला गलती की है
क्यों तोड़ी थी तुमने पट्टी
जाओ और क्षमा मांगो तुम
भूल गया वह सिट्टी-पिट्टी ...4
हाथ जोड़ बोला पापा से
पापा मुझको माफ कीजिए
गलती मैंने की थी सचमुच
और मुझे अब प्यार कीजिए ...5
लेखक के बारे में
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

अगला लेख