गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Funny Poem on Kids

मजेदार बाल कविता: धुक्कम-पुक्कम रेल

मजेदार बाल कविता: धुक्कम-पुक्कम रेल - Funny Poem on Kids
रेल चली भई रेल चली,
धुक्कम-पुक्कम रेल चली।
 
टीना, मीना, चुन्नू, मुन्नू,
डिब्बे बनकर आएं।
मोहन कक्कू इंजिन बनकर,
सीटी तेज बजाएं।
डीजल से फुल टैंक कराएं,
इंजन न हो फेल, चली।
 
गार्ड बनेंगे झल्लू भाई,
हरी लाल ले झंडी।
छुक-छुक-छुक रेल चलेगी,
पटना, कटक, भिवंडी।
पैसिंजर बन कहीं चलेगी,
कहीं-कहीं बन मेल चली।
 
स्टेशन-स्टेशन रुककर,
लेगी ढेर मुसाफिर।
कई मुसाफिर उतर जाएंगे,
जाएंगे अपने घर।
चाय नाश्ता करती जाती,
करते-करते खेल चली।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ये भी पढ़ें
भाई दिवस पर मजेदार कविता: चल मेरे भाई...