dharma sangrah
✕

भारत की गरिमा पर कविता : बच्चों! देश तुम्हारा..

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (12:19 IST)
नई शती है, खड़ी प्रगति के,
द्वार यहां पर खोले।
देख-देख, भारत की ताकत,
सबकी हिम्मत डोले।
 
पुनर्प्रतिस्थापन का देखें,
समय आ गया है अब।
भारत की गरिमा महिमा फिर,
सबके सर, चढ़ बोले।
 
है विज्ञान क्षेत्र में अपनी,
प्रगति हुई बढ़-चढ़कर।
चांद देख आए हैं हम भी,
नीलगगन में चढ़कर।
 
भारत के वैज्ञानिक जग में,
समीकरण नव लाते।
अपनी बुद्धि और प्रतिभा के,
नव परचम फहराते।
 
विश्व दबा जाता मंदी के, 
विषम बोझ के नीचे।
तब अपने वाणिज्य जगत ने,
नए ग्राफ हैं खींचे। 
 
अपनी संस्कृति, अपने मूल्यों,
को सबने ही जाना है।
भारत जगत् गुरु 'था', 'है',
और 'होगा' यह माना है।
 
है अध्यात्म जगत में अपनी,
पहुंच सभी से गहरी।
देख-देख उसका प्रताप,
यह दुनिया ठिठकी ठहरी।
 
ऐसे नव-भारत के संग में,
उठो विश्व प्रांगण में।
जैसे तिमिर चीर निकला हो,
प्रखर सूर्य पूरब में।
 
बच्चों देश तुम्हारा है, 
इसके सौभाग्य तुम्हीं हो,
इसकी प्रगति-कथा के
निर्भय, गौरव गान तुम्हीं हो।
 
साभार - बच्चो देश तुम्हारा  
लेखक के बारे में
श्रीमती इन्दु पाराशर
रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर, बी.एड, संस्कृत-को विद। ब्राह्मण इंटरनेशनल महिला अध्यक्ष, राज्यस्तरीय श्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित। कई पुस्तकें प्रकाशित.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख