ramcharitmanas

हिन्दी कविता : अच्छे दिन...

Updated: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (16:39 IST)
रात अब ढलने लगी
सूर्य कुछ निकलने लगा
स्वप्न कुछ रुपहले लिए
घर-बार फिर सजने लगा।


 
देखकर बदले से तेवर
प्रश्न एक उठने लगा
ऐसा क्या अदभुत हुआ
जो स्वागत गीत बजने लगा।
 
बेटे ने बापू से पूछा
क्या नया समाचार आया है? 
बाप ने प्यारा, पुचकारा फिर दुलारा
धीरे से समझाया।
 
अच्‍छे दिन आने वाले हैं
बात थी, जो बीत गई
स्वप्न था, जो टूट गया
देखने को आतुर बाल मन
जानने को रूठ गया।
 
सब्जी वाले ने आवाज लगाई
टमाटर की दरख्वास्त लगाई
आकर मुझे ले जाइए
जीवन स्वस्‍थ बनाइए।
 
बाल हठ अब जग गया
जिद पर वह अड़ गया
बाप तुम टमाटर खिलाओ
कुछ तो अच्‍छे दिन दिखाओ।
 
बापू ने लंबी सांस भरी
फिर ये आह भरी
टमाटर टनों भारी हैं
अभी ये हवाई जहाज की सवारी हैं।
 
अच्‍छे दिन, दिन के सपने हैं
जो कभी नहीं अपने हैं। 
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख