• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
Written By WD

दीप से दीप जले

दिवाली पर कविता

दीप से दीप जले,

प्यार ही प्यार पले।

ऐसी आए खुशहाली,

रोज ही मने दिवाली।

रहे प्रकाश ही प्रकाश,

कोई न हो कभी निराश।

मन में घुली रहे मिठास,

अश्रु में भी रहे आस।

चारों ओर खुशियों का छोर,

बंधी रहे सदा प्रीति डोर।

- कवि चौधरी