Hanuman Chalisa
✕

बि‍ना झि‍झक कहो, जो मन में हो

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2009 (15:29 IST)
WD
WD
प्‍यारे दोस्‍तों!

अगर कोई बात हमें अच्छी लगती है तो भी और अगर अच्छी नहीं लगती है तो भी अपनी बात कहने में कोई झिझक नहीं होना चाहिए। क्लास में टीचर कुछ समझाती है। और फिर पूछती है सभी की समझ में आ गया? तो सभी कहते हैं हाँ मैडम आ गया। पर अगर तुम्हें कुछ समझ नहीं आया है तो कहना चाहिए कि तुम्हें समझ नहीं आया।

अगर तुम अपनी बात साफ-साफ कहोगे तो हो सकता है टीचर दुबारा तुम्हें समझा दें और तुम्हारी मुश्किल आसान हो जाए। कोई बात मन में हो तो कह देना चाहिए। इस तरह अपनी बात कहने का तरीका आता है।

हाँ में हाँ मिलाना ठीक नहीं है तुम क्या समझे या तुम्हें क्या लगा, यह कहना चाहिए। अपनी बात कहते हुए डरने की कोई बात नहीं। जब तक तुम अपने मन की बात कहोगे नहीं तब तक उसका असर कैसे मालूम होगा।

हमारी कहानी में मुनिया अगर अपनी बात नहीं कहती तो क्या उसकी समस्या दूर होती? तो अपनी बात कहने से कभी डरना नहीं। देखो एक बार ऐसे ही हुआ कि एक राजा ने कहा कि जब वह पैदल चलता है तो उसके पैर गंदे हो जाते हैं और उनमें कंकड़-पत्थर चुभते हैं, कुछ प्रबंध करो। दरबार के लोगों ने तरह-तरह के सुझाव दिए। किसी ने कहा कि सारी सड़कों से धूल को साफ कर दो। किसी ने कहा कि राजा घर से बाहर ही न निकले और किसी ने कहा कि राजा सिर्फ गाड़ी में ही घूमे। तभी एक बच्चे ने कहा कि बहुत आसान है राजा को चमड़े का जूता पहना दो। राजा खुश हो गया।

तो दोस्तो, बच्चों के पास अपने जवाब और हल होते हैं। अगर कहने का तरीका आता हो तो बड़ी से बड़ी समस्या चुटकी बजाते हल हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति