Daily Horoscope
✕

क्यों होती है 'सांझी' की पूजा....

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012 (09:57 IST)
FILE

प्यारे बच्चों,
क्या तुम सांझी पर्व के बारे में जानते हो, जो पितृ पक्ष के दिनों में मनाया जाता है।
.........
क्या कहा, नहीं....।

कोई बात नहीं, मैं तुम्हें बताती हूं, सांझी क्या है? कुंआरी कन्याएं इसका पूजन क्यों करती हैं?

दरअसल, सांझी 'संध्या' शब्द से बना है। जो 'सांझ' से अपभ्रंश होकर 'सांझी' बना।

वैसे तो इन दिनों संध्या के समय तुमने अपने घर या आस-पड़ोस में देखा होगा कि कई छोटी लड़कियां घर की दीवार पर पीली मिट्टी और गोबर से कुछ आकृतियां बनाती हैं, उसका श्रृंगार करती हैं तथा फूल-पत्तियां आदि से उनकी सजावट करती हैं। फिर उसकी पूजा-आरती करके प्रसाद भी बांटती हैं और भजन व लोकगीत गाती हैं, यही सांझी है।

कहा जाता है कि जो भी लड़की पितृ पक्ष के दिनों में सच्चे मन से 'सांझी' की पूजा करती है, उसे बहुत ही संपन्न और सुखी ससुराल मिलता है।

सोलह दिनों तक मनाया जाने वाला श्राद्ध पर्व समाप्त होते ही नवरात्रि के प्रथम दिन सांझी को दीवार से उतार कर नदी में बहा दिया जाता है। अपने सुखी जीवन के लिए ही सभी कुंआरी कन्याएं इन दिनों में सांझी का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेती है।

आपकी दीदी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत