Hanuman Chalisa

सांता का पत्र बच्चों के नाम...

Updated: मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (12:40 IST)
प्यारे बच्चों, 
 
सांता क्लॉज अपने प्यारे बच्चों को हर साल क्रिसमस पर ढेरों गिफ्ट उपहारस्वरूप बांटते हैं, लेकिन क्या तुम जानते हो कि गिफ्ट के साथ-साथ वे बच्चों को सिर्फ क्रिसमस पर ही नहीं, बल्कि सालभर पत्र भी भेजते हैं। इन पत्रों में वे बच्चों से अपने लिए गिफ्ट मांगते हैं, उनके पत्रों में मनुहार होती है। 
 
वे चाहते हैं कि दुनिया का हर बच्चा उन्हें कुछ ना कुछ गिफ्ट जरूर दें, जिसे पाकर सांता अपने बच्चों पर फख्र महसूस करें और एक नई दुनिया का ईजाद करें....।  
 
बच्चों, सांता चाहते है कि आप उनको उपहार में अच्छी पढ़ाई-लिखाई का वादा करें, हर वह नेक काम करें, जिसके लिए ईश्वर ने हम सभी को इस दुनिया में भेजा है। एक अच्छी दुनिया बनाने का वादा..., जिसमें ना कोई भ्रष्टाचार हो, ना कोई लोभ, लालच हो, अपनी मेहनत, ईमानदारी और अच्छे संस्कारों के बीज बो कर हर बच्चा दुनिया को अपने लिए फख्र महसूस करवाएं। 
 
पूरी दुनिया में हो रहे अत्याचार, आतंकी हमले, बलात्कार और गैंग रैप, बच्चियों पर होने वाले हर तरह के अत्याचारों को दूर करने का वादा करें।

बस आपके सांता क्लॉज यही चाहते है कि दुनिया का हर बच्चा क्रिसमस के खास मौके पर एक वादा करें कि सभी बच्चे एक अलग दुनिया बनाएंगे, जिसमें इन सभी के लिए कोई जगह नहीं होगी। 
 
तो बच्चों कैसा लगा सांता क्लॉज का यह पत्र आपको....! यह पत्र अपने मित्रों और चाहने वालों तक जरूर पहुंचाएं..। 
 
क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाओं के साथ...!!!!!! 
 
 
आपकी दीदी 
मौली 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?