suvichar
✕

न करें तिरंगे का अपमान....

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2015 (12:48 IST)
FILE

मेरे प्यारे बच्‍चों,

इन दिनों आप स्‍वतंत्रता दिवस की तैयारियां करने में व्‍यस्‍त होंगे। वैसे भी स्‍वतंत्रता दिवस मनाने का सबसे ज्‍यादा जोश हम बच्‍चों में ही तो होता है। 15 अगस्‍त को आप लोग झंडा तो जरूर खरीदते होंगे।

पिछले साल के पन्‍द्रह अगस्‍त की बात है। हमारे चिंटू ने झंडा खरीदकर अपनी सायकल पर लगाया। थोड़ी देर के बाद चिंटूजी अपनी मस्‍ती में मस्‍त हो गए और झंडा सड़क पर गिर गया। चिंटू को इस बात का ध्‍यान तक नहीं रहा कि झंडा नीचे गिर गया है। इतने में उसकी मम्‍मी ने झंडे को उठाकर चिंटू को समझाया।

 
FILE
तिरंगा झंडा हमारे देश का राष्‍ट्रीय ध्‍वज है, इसलिए इसे खरीदने के बाद सावधानी से संभालना चाहिए। एक बात याद रखना झंडे को कभी जमीन पर नहीं गिराना। झंडा कोई खेलने की चीज नहीं है, झंडे से अपने दोस्‍तों के साथ खेलना या उसके साथ मस्‍ती करना गलत बात है। आप झंडे को लहराएं, उसे घर में लगाएं, दोस्‍तों को दें पर ऐसा कुछ भी ना करें, जिससे झंडे का अपमान हो।

वैसे मेरे पास आपको बताने के लिए एक दूसरी बा‍त भी है। सुना है कि आजकल बाजारों में चीन में तैयार किए गए झंडे खूब बिकने के लिए आ रहे है। इसमें न सिर्फ चीन का कपडा़ इस्तेमाल होता है बल्कि इनकी कटाई और छपाई का काम भी चीन में ही होता है। हमें इन सबसे सावधान रहते हुए हमारे भार‍त में ही बनाए गए झंडों को खरीदकर अपने घर की शोभा बढ़ानी चाहिए।

तो ध्यान रखेंगे ना आप मेरी बात का....।
सभी बच्‍चों को स्‍वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

तुम्हारी दीदी
मौली
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?