dharma sangrah

बच्चो के लिए मजेदार रोचक पहेलियां

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (15:07 IST)
दोस्तों, हर इंसान बच्चों के लिए कुछ अलग और रचनात्मक ढूंढता है, जिससे न केवल बच्चों का नैतिक विकास हो बल्कि वे बौद्धिक रूप से भी आगे बढ़ सके। इसका एक उपाय है पहेलियां।  तो आइए जानते हैं नन्हे बच्चों के लिए रोचक पहेलियां-
 
1. जब भी लिखना होता तुमको, बनती हो हूं मैं सखी सहेली, यही है मेरा गुण रे भाई, जब भी काटो, नई नवेली। 
उत्तर- पेंसिल 
 
2. अगर नाक पर चढ़ जाऊं, कान पकड़कर तुम्हें पढ़ाऊं। 
उत्तर- चश्मा 
 
3. कौन सी ऐसी जगह है, जहां अमीर और गरीब आदमी…. दोनों को कटोरी ले कर खड़ा रहना पड़ता है ?
उत्तर- गोलगप्पे की दुकान
 
4. तीन पैरों वाली तितली, नहा धो कर कड़ाई से निकली ?
उत्तर- समोसा
 
5. चार है रानियां, और एक है राजा, हर एक काम में उनका अपना-अपना साजा ?
उत्तर- अंगूठा और उंगलियां
 
6. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
उत्तर- आपका नाम
 
7. साल के किस महीने में 28 दिन होते हैं?
उत्तत- 12 महीने 
 
8. गोल है पर गेंद नहीं, पूंछ है पर पशु नहीं, पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे, फिर भी मेरे आँसू न निकले। 
उत्तर- गुब्बारा 
 
9. गोल है पर गेंद नहीं कांच है पर दर्पण नहीं रोशनी देता है पर सूरज नहीं बताइए वह क्या है?
उत्तर- बल्ब
 
10. फूल भी हूँ, फल भी हूँ, और हूँ मिठाई, तो बताओ, क्या हूँ मैं भाई?
उत्तर- गुलाब जामुन

प्रस्तुति - अनुभूति निगम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख