Daily Horoscope
✕

करवा चौथ और मेहँदी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011 (16:11 IST)
ND
करवा चौथ हो और मेहँदी न लगाएँ ये हो ही नहीं सकता। इन दोनों का तो अटूट रिश्ता है। यही वजह है कि करवा चौथ के नजदीक आते ही मेहँदी लगाने वालों का बाजार गर्म हो जाता है। रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी-धजी औरतें, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ और मेहँदी रचाती महिलाएँ।

कुल मिलाकर पूरा बाजार ही करवा चौथ के रंग में रंग जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनकी मेंहदी ज्यादा रंग लाती है उन्हें पति ज्यादा प्यार करते हैं। अब मेंहदी भी अलग-अलग डिजाइनों में बनने लगी हैं।

ND
नई नवेली दुल्‍हनें विशेष रूप से आकर्षक डिजाइन की मेंहदी लगवाती हैं। जिनमें डिजाइनर टैटू भी औरतें खूब शौक से बनवाती हैं। आपके हाथों पर मेंहदी ज्यादा गहरी चढ़े इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

* सूखी हीना को चाय की पत्ती या कॉफी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें
* इस पेस्ट को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएँ
* अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
* जब मेंहदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएँ।
* पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व