sundarkand
✕

बदलते दौर में पति भी करेंगे पत्नी के साथ करवा चौथ

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (10:26 IST)
*  काफी क्रेज है करवा चौथ को लेकर नए वैवाहिक जोड़ों में...
 

 
नई-नवेली दुल्हनों के लिए पहली करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी आशाएं और थोड़ी-सी घबराहट भी होती है। शादी हुए कुछ ही माह बीते होते हैं कि करवा चौथ का त्योहार आ जाता है। ऐसा कम ही होता है कि सारी लड़कियां शादी से पहले करवा चौथ का व्रत करती हैं। ऐसे में नई दुल्हन के लिए नया-नया ससुराल, नए रीति-रिवाज और नए माहौल में सामंजस्य बिठाते हुए करवा चौथ का व्रत करना बहुत मायने रखता है। 
 
आजकल एकल परिवारों के चलते ज्यादातर घरों में एक लड़का या एक लड़की का ही चलन रह गया है। इस तरह हुई परवरिश के चलते यु‍वतियों को ससुराल में एड्जस्ट करने में भी थोड़ी देर ही लगती है। ऐसे में जब त्योहार आता है और ज्यादा मालूमा‍त न होने के कारण युवतियां घबरा-सी जाती हैं, लेकिन घर में सास-ननद के होते हुए परेशान होने की कोई बात नहीं है। 
 
स्वाति ने शादी के कभी पहले कोई व्रत नहीं किया इसलिए डर रही है कि क्या पता वह यह व्रत कर भी पाएगी या नहीं? साथ ही मन में एक अलग तरह का अहसास भी है कि अब वे किसी की पत्नी हैं और व्रत के जरिए उन्हें अपने पति के प्रति अपनी भावनाओं को दर्शाने और अपने ससुराल की परंपराओं में शामिल होने का मौका मिला है जिसे वह बखूबी निभाना चाहती है। 


 
स्वाति ने पर्व के लिए सारी तैयारियां तो पहले से ही कर ली हैं, लेकिन उसके पति ने कहा है कि अगर इस व्रत के दौरान कोई कमी रह भी जाती है तो वे इस मामले में उसका पूरा साथ देंगे। यह देखकर स्वाति को बहुत‍ अच्छा लग रहा था कि उनकी मंगल-कामना के व्रत में पति ने भी साथ देने का वादा किया है। 
 
करवा चौ‍थ के व्रत को लेकर अंकित भी कुछ कम खुश नहीं हैं। फरवरी में ही उनकी शादी हुई है। अंकित ने पहले ही तय कर लिया था कि नेहा के साथ वे भी करवा चौथ का व्रत रखेंगे। अंकित के अनुसार अब जमाना बदल गया है। पहले सिर्फ प‍त्नी ही पति की सलामती के लिए व्रत रखती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है...। अगर पत्नियां पति की सलामती के लिए व्रत रख सकती हैं, तो पतियों को भी उनके प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। 
 
हालांकि अंकित का टूरिंग जॉब है, फिर भी वे चाहते हैं कि करवा चौथ पर पूरे दिन वे नेहा के साथ ही रहें और साथ-साथ ही चौथ माता से वैवाहिक जीवन की सफलता और खुशहाली के लिए कामना करें। 
 
कुछ इसी तरह का एहसास था मोनिका का जिसकी शादी अभी करीब 6-7 महीने पहले ही हुई है। मोनिका अपने पति नमन के लिए व्रत रखेगी। उसका कहना है कि यह व्रत करने की उसकी बहुत इच्छा थी, क्योंकि इस व्रत की भावना ही इतनी अच्छी है। चूंकि उनका संयुक्त परिवार है इसलिए पूजा की तैयारियों में ही पूरा दिन निकल जाएगा और भूख-प्यास का तो पता भी नहीं चलेगा।

इस अवसर पर मोनिका के साथ नमन ने भी बहुत उत्साह से करवा चौथ की सारी तैयारियां करवाईं है। इतना ही नहीं, खुद नमन भी अपनी पत्नी मोनिका के लिए व्रत रखेंगे और चांद देखने तक दोनों एक-दूजे का साथ निभाएंगे। 
 
करवा चौथ माता का यह त्योहार पति-पत्नी के प्यार को और करीब लाने में सहायता करता है ताकि ऐसे ही सब जोड़े एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी अपना जीवनभर साथ निभाएं। 
 

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख