ramcharitmanas
✕

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर इन मनमोहक डिजाइन से रचाइए पिया के नाम की मेहंदी, श्रृंगार में लगेंगे चार चांद

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (12:47 IST)
Karwa chauth mehndi design : सनातन धर्म में मेहंदी को सोलह श्रृंगार (का एक खास हिस्सा माना गया है। जब सुंदर हाथों में मेहंदी का गहरा लाल रंग रचता है, तो सुहाग की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर अगर आप भी अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत करने जा रही हैं, तो इन लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइनों को ज़रूर ट्राई करें।

यहां 3 तरह के मनमोहक मेहंदी डिजाइन दिए जा रहे हैं जो आपके श्रृंगार में चार चांद लगा देंगे:
1. पारंपरिक मेहंदी:

पारंपरिक मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो क्लासिक भारतीय लुक और घनी डिजाइन  पसंद करती हैं। यह डिजाइन भारत की प्राचीन कला और संस्कृति को दर्शाता है। इसमें बेल-बूटों, कलश, दीया, मोर और दूल्हा-दुल्हन जैसे पारंपरिक मोटिफ्स का इस्तेमाल होता है। यह हथेली और बाजू को पूरी तरह से कवर करता है, जिसमें जाल और बारीक शेडिंग का काम किया जाता है।

2. मारवाड़ी मेहंदी:

मारवाड़ी डिजाइन उन महिलाओं के लिए जिन्हें डिटेलिंग पसंद है । मारवाड़ी डिजाइन में राजा-रानी, लोक कथाओं के दृश्य, और बारीक फ्लोरल पैटर्न को प्रमुखता से दर्शाया जाता है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें खाली जगह का कम से कम इस्तेमाल होता है, जिससे मेहंदी और भी भरी-भरी लगती है।

3. अरेबियन मेहंदी:

अरेबियन डिजाइन आज के मॉडर्न ज़माने का सबसे लोकप्रिय डिजाइन है। यह उन महिलाओं के लिए जो मिनिमल लेकिन आकर्षक लुक चाहती हैं। इसमें बोल्ड फ्लोरल बेल और पत्ती के पैटर्न पर ज़ोर दिया जाता है, जो ज़्यादातर कलाई से उंगली तक सिंगल लाइन या चेन के रूप में चलती है। इसमें स्पेसिंग ज़्यादा रखी जाती है, जिससे डिजाइन उभरकर आता है और लगाने में कम समय लगता है।
ALSO READ: Karva Chauth 2025: करवा चौथ पर राहु का साया, राहुकाल में बिल्कुल भी ना करें ये काम
 

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त और सिद्धिदात्री की पूजा विधि

कैंची धाम आश्राम जाने का उचित समय कौनसा है?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अगला लेख