biodatamaker
✕

Karwa Chauth 2019: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ तो यह आलेख आपके लिए है

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (10:30 IST)
करवा चौथ का उपवास हर साल महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे साल बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करती हैं और कई दिन पहले से ही व्रत की तैयारियां शुरू कर देती हैं, फिर चाहे वो पूजन की तैयारी हो या सजने संवरने की। जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, उनके लिए व्रत के पूरे नियम कायदे जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं व्रत कैसे रखें।
 
करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करके ही पूजा में बैठती हैं। जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है उन्हें शादी का जोड़ा पहनकर करवा चौथ पूजन करना शुभ माना जाता है। अगर शादी का जोड़ा ना पहन सकें तो लाल साड़ी या लहंगा पहनना अच्छा होता है।

पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर अपने बड़ों का आशीर्वाद लें और अपने व्रत की शुरुआत करें। ऐसा करने से परिवार में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।
 
करवा चौथ के व्रत में सरगी जरूरी होती है। व्रत शुरू होने से पहले सास बहू को कुछ मिठाइयां कपड़े और श्रृंगार का सामान देती हैं। करवा चौथ के दिन सूर्योदय होने से पहले महिलाएं सरगी को खाकर ही अपने व्रत की शुरुआत करती हैं। इसके बाद पूरा दिन निर्जला व्रत रहा जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत को खोला जाता है।
 
करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा होती है। पूजा के बाद मिट्टी के करवे में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री रखते सास या उनके समान किसी सुहागन महिला के पांव छूकर सुहाग सामग्री को भेंट करना चाहिए।

ALSO READ: दीपावली 2019 : 5 दिवसीय त्योहार के 5 उपाय, धन की तंगी है तो जरूर आजमाएं

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Vijayadashami 2026: दशहरा पर अपराजिता देवी पूजा, शस्त्र पूजा, रावण दहन और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त व संपूर्ण विधि

Diwali Lakshmi puja 2026: दिवाली कब है, कब करें लक्ष्मी पूजा?

अगला लेख