Daily Horoscope
✕

करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं?

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (12:26 IST)
Karva Chauth 2023: कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। 01 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात में जब चंद्रमा का उदय होता तब पारण करती हैं। यानी चांद देखकर ही व्रत को खोला जाता है। दिल्ली टाइम के अनुसार 08:15 पर चंद्रमा का उदय होगा। इस दौरान पति पत्नी क्या करते हैं? कौनसी रस्म निभाते हैं?
 
  1. पत्नी चांद को देखकर ही व्रत खोलती हैं। इससे पहले दोनों नए और शुद्ध वस्त्र पहनते हैं।
  2. छत पर या खुले मैदान में रात्रि में जब चंद्रमा उदय होता है तब पति पत्नी दोनों साथ खड़े रहते हैं।
  3. पत्नी चंद्रमा के दर्शन करने के बाद अर्घ्य अर्पित कर पूजा करती हैं। 
  4. छलनी में चांद के साथ ही पति के दर्शन भी करती हैं।
  5. इसके बाद पति करवा से पत्नी को पानी पिलाता है और फिर कुछ खिलाकर उनका व्रत तोड़ता है।
  6. पति भी पत्नी की उसी तरह पूजा करता है जिस तरह पत्नी करती हैं।
  7. इसके बाद दोनों एक साथ मिलकर परिवार के साथ भोजन करते हैं।
  8. इस रात को पति अपनी पत्नी को कोई उपहार देता है।
 
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09 बजकर 30 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 नवम्बर 2023 को रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक।
कब है करवा चौथ 2023: 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
 
करवा चौथा पूजा का शुभ मुहूर्त:-
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06:39 से रात्रि 08:59 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:31 तक।
अमृत काल: दोपहर 02:06 से 03:49 तक।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम को 06:05 से 07:21 तक।
 
करवा चौथ पर शुभ योग:-
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:56 से पूरे दिन और रात।
परिघ योग : परिघ योग दोपहर 02:06 तक।  
शिव योग : दोपहर 02:06 से शिव योग अगले दिन तक।
बुधादित्य : इस दिन सूर्य और बुध एक साथ तुला राशि में।
 
करवा चौथ चंद्रदोदय का समय:-
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (दिलई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 15 मिनट पर।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (मुंबई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 59 मिनट पर।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख