suvichar
✕

सफल दांपत्य जीवन और धनलाभ के लिए करवा चौथ के अचूक उपाय

Updated: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (15:01 IST)
Karva chauth ke upay: Karva Chauth 2022: करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन यदि ज्योतिष मान्यता के अनुसार 6 उपाय किए जाएं तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसी के साथ जानिए कि यदि आपका व्रत टूट जाए तो आपको क्या करना चाहिए। 
 
करवा चौथ पर करें ज्योतिष और व्रत भंग के खास उपाय | Karva chauth ke upay
 
धनलाभ के लिए करें 2 उपाय | Dhan labh ke liye upay
 
1. करवा चौथ के दिन गणेशजी को घी-गुड़ का भोग लगाकर आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। पूजा के बाद घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
2. करवा चौथ के दिन गणेशजी को हल्दी की 5 गांठें 'ॐ श्री गणधिपतये नम:' बोलते हुए अर्पित करें। इस दिन ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन के रास्ते खुलते हैं।
 
सुखी दांपत्य जीवन के लिए 2 उपाय | Sukhi dampatya jeevan ke liye upay:
 
1. दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिन्दूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं छुपाकर रखें। इस उपाय से गृह क्लेश दूर हो जाएगा।
 
2. इस दिन विघ्नहर्ता को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे घर-परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहता है और मनोकामना पूर्ण होती है।
व्रत भंग के दोष से बचने के उपाय | Karva chauth par vrat bhang dosh ke upay:
 
- सबसे पहले तो आप भगवान और चौथ माता (गौरी माता) से इसके लिए क्षमा मांगे। अब देवी की मूर्ति बनाकर उनको पहले पंचामृत से स्नान कराएं और फिर उनकी षोडशोपचार पूजा करें। षोडशोपचार पूजा अर्थात 16 क्रियाओं से पूजा करें- पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बुल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार। पूजन के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा भी चढ़ाना चाहिए। 

Show comments

सभी देखें

दीपावली पर क्‍यों खास हैं महाराष्ट्र के मशहूर अनारसे? जानिए इस मिठाई की दिलचस्प कहानी

दीपावली पर कैसे हुई शकरपारे बनाने की शुरुआत? जानिए इस पारंपरिक मिठाई की खासियत

दीपावली पर गुझिया के बिना क्यों अधूरी है मिठाई की थाली? जानिए इसके पीछे की खास परंपरा

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

दिवाली कब है 2026 में, 08 या 09 नवंबर को?

दीपावली पर मिठाइयों के बीच चिवड़ा क्यों है जरूरी? जानिए इसके पीछे की खास वजह

नरक चतुर्दशी कब है 2026, 07 या 08 नवंबर को?

धनतेरस कब है 2026 में 6 या 7 नवंबर को?

दीपावली पर क्यों बनाई जाती है मठरी? जानिए इसका महत्व और बनाने की आसान विधि

अगला लेख