biodatamaker

करवा चौथ 2019: सरगी में खाएं ऐसा Food जो दिन भर रखें आपको Energy से भरपूर

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (17:27 IST)
करवा चौथ के व्रत दिनभर भूखा रखकर किया जाता है इसलिए सुबह की सरगी बेहद खास होती है। अगर आपने सुबह उठकर कुछ नहीं खाया तो आप बीमार हो सकती हैं इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आपको सुबह सुर्य उगने से पहले क्या खाना चाहिए। आइए जानते है
 
दूध और फैनी से करें शुरुआत
हर सुहागन करवा चौथ का व्रत रखने से पहले फैनी खाती है। करवा चौथ से कुछ दिन पहले ही दुकानों पर फैनी बिकने लगती है। लेकिन करवा चौथ के लिए फैनी क्यों खानी चाहिए? ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। फैनी खाना परंपरा नहीं है बल्कि फैनी खाने के फायदे बहुत है। ये दूध से बनती है और दूध में प्रोटीन होता है। दिनभर आपके शरीर में प्रोटीन बनाए रखने के लिए करवा चौथ की शुरुआत फैनी खाकर जरूर करें। ये बहुत हल्‍का भी होता है जिससे आराम से आप इसे खा लेते हैं।
 
मिठाई खाएं
निर्जला व्रत रखने से पेट में गैस बनती है। करवा चौथ की सुबह सरगी में हो सकता है कि आप एकदम से कुछ हैवी खा लें उससे हो सकता है कि दिन में आपको डायजेशन का प्रॉब्लम हो इसलिए खाने के बाद आप मिठाई जरूर खाएं। इसमें बेहद मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है चीनी में अमिनो एसिड ट्रीप्टोफन होता है। ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्‍यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाता है जिससे चक्कर नहीं आते।
 
डायफ्रूट्स और फ्रूट्स खाएं
करवा चौथ के व्रत रखने से पहले फ्रूट्स और ड्रायफ्रूट्स जरूर खाएं। आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर खुद को महसूस करेंगी और आपको दिनभर भूख भी नहीं लगेगी। मुट्ठीभर ड्रायफ्रूट्स और फ्रूट्स खाने से आपको दिनभर के सारे विटामिन और मिनरल मिल जाएंगे। शुगर लेवल ठीक रहेगा। थकान महसूस नहीं होगी और आपकी एनर्जी बनी रहेगी। सरगी में इसे खाना न भूलें।
 
नारियल का पानी
नारियल पानी पीने से आपको दिनभर प्यास नहीं लगेगी। करवा चौथ का व्रत बिना कुछ खाए और बिना पानी पीए रखना होता है ऐसे में दिनभर आपको प्यास ना लगे इसलिए आप सुबह सरगी के खाने के बाद सूर्योदय से पहले नारियल पानी जरूर पीएं।
 
जरूर खाएं रोटी-सब्‍जी
रोटी और सब्जी जरूर खाएं। रोटी गेहूं के आटे से बनती है जो पचने में आसान होती है और दिनभर आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखती है। इसके साथ हरी सब्जी खाने से आपको सारे फाइबर्स भी मिल जाते हैं। रोटी और सब्जी खाने के बाद आपको दिनभर भूख नहीं लगती और आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।
 
मिर्च मसाला और तला हुआ खाने से बचें
तेल और तले हुए अन्न का उपयोग करके बनाई गई सरगी का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस प्रकार की सरगी व्यक्ति को अधिक सुस्त बनाती है।

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

कामिका एकादशी 2026: व्रत कब रखा जाएगा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और महत्व

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन 2026: क्यों माना जाता है इसे सबसे पवित्र और आध्यात्मिक महीना?

अगला लेख