Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में योगी ने कांग्रेस पर निशाना साध धर्म आधारित आरक्षण को बताया असंवैधानिक

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (15:56 IST)
  • योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  • देवेगौड़ा के गढ़ में की चुनावी रैली
Karnataka Assembly Elections: मांडया (कर्नाटक)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली में धर्म आधारित आरक्षण (reservation) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मजबूत 'डबल इंजन सरकार' के कारण पिछले 6 वर्षों में उत्तरप्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।
 
आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) के गढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का तुष्टिकरण करती है और धर्म आधारित आरक्षण देती है, जो भारतीय संविधान के खिलाफ है। इस इलाके में वोक्कालिगा समाज के लोगों की बहुलता है।
 
योगी अन्य पिछड़ा वर्ग की 2बी श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का जिक्र कर रहे थे, जिसे कर्नाटक की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि धर्म आधारित आरक्षण संवैधानिक नहीं है। कर्नाटक सरकार ने 4 प्रतिशत आरक्षण को दो बराबर भागों में विभाजित कर दिया और राज्य के दो प्रमुख समुदायों, वोक्कालिगा और लिंगायत का कोटा बढ़ा दिया।
 
योगी ने कहा कि भारत का विभाजन 1947 में धार्मिक आधार पर हुआ था। देश धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकता और हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं। पार्टी नेता ने कहा कि केंद्र और कर्नाटक की भाजपा सरकारों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा कर इस इस्लामी संगठन की कमर तोड़ दी है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है। न कोई कर्फ्यू,न कोई दंगा, वहां पर है सब चंगा (कोई कर्फ्यू नहीं है और कोई दंगा नहीं है। वहां सब ठीक है)। पिछले 6 साल में उत्तरप्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। उत्तरप्रदेश के विकास और प्रगति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन' सरकार (एक केंद्र में और दूसरी उनके गृह राज्य में) ने सबसे मजबूत संभव तरीके से अपनी शक्ति दिखाई है।
 
केंद्र व राज्यों में एक ही दल की सरकारों को भाजपा डबल इंजन सरकार के रूप में पेश करती है और चुनावों में इसे मुद्दा भी बनाती है। योगी ने कहा कि भाजपा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की अवधारणा में विश्वास करती है और यह भारत को आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि हम सशक्तीकरण में विश्वास करते हैं। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख