ramcharitmanas
✕

कर्नाटक चुनाव के परिणाम चौंकाएंगे! जानिए किसका रह सकता है पलड़ा भारी

Updated: शनिवार, 6 मई 2023 (21:58 IST)
Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) का प्रचार आखिरी चरण में पहुंच चुका है। सभी प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह लगातार रैलियां कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं। 10 मई को मतदान होगा, जबकि परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। एबीपी- सी वोटर के सर्वे में पलड़ा कांग्रेस के पक्ष में झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 
इस सर्वे में सीवोटर ने पिछले 12 हफ्तों के दौरान 73 हजार 774 मतदाताओं से बात की है। सर्वे सभी 224 सीटों के लिए किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक कर्नाटक कांग्रेस को 110 से 122 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 73 से 85 सीटों पर सिमट सकती है। जेडीएस 21 से 29 सीटें हासिल कर सकता है, वहीं 2 से 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 
 
इस सर्वे के मुताबिक वोट शेयर के मामले में भी दोनों प्रमुख दलों के बीच करीब 4 फीसदी का अंतर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि भाजपा 36 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस के पीछे दिखाई दे रही है। जेडीएस को 16 फीसदी वोट मिल सकते हैं, वहीं अन्य के खाते में 8 फीसदी वोट जा सकते हैं। 
ओल्ड मैसूर रीजन में कांग्रेस का दबदबा : कांग्रेस को ओल्ड मैसूर रीजन में ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। 55 सीटों वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस को 24 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस 19 से 23 सीटों के साथ इस रीजन में दूसरी सबसे बड़ी बनते हुए दिखाई दे रही है। भाजपा को यहां से 4 से 8 सीटें ही मिल सकती हैं। इस रीजन में कांग्रेस और जदएस के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर जा सकती है। कांग्रेस को 35 फीसदी, भाजपा को 25 फीसदी एवं जदएस को 33 फीसदी मत मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 
 
क्या कहता है सट्‍टा बाजार : वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर सट्‍टा बाजार का रुख भी कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। इसके मुताबिक कांग्रेस 155 से 165 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा 35 से 40 सीटों पर विजयश्री हासिल कर सकती है। जेडीएस भी 20 से 30 सीटें जीत सकती है। 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख