dharma sangrah
✕

राजनाथ बोले, झामुमो नीत गठबंधन है फुस्स पटाखा, भाजपा है शक्तिशाली रॉकेट

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (16:46 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को दीपावली के फुस्स पटाखे करार देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा (BJP) एक शक्तिशाली रॉकेट (powerful rocket) है, जो झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सिंह ने रांची के हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू के झामुमो के डूबते जहाज को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में कौन सरकार बनाएगा?ALSO READ: झारखंड की सभा में मोदी का JMM गठबंधन पर निशाना, बताया घुसपैठिया समर्थक और माफिया का गुलाम
 
झामुमो, कांग्रेस और राजद दीपावली के फुस्स पटाखे : उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार अभी-अभी संपन्न हुआ है। झामुमो, कांग्रेस और राजद अब दीपावली के फुस्स पटाखे हैं। भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है, जो अकेले ही झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए सिंह ने कहा कि 'जेएमएम' (झामुमो) का मतलब जमकर मलाई मारो है।ALSO READ: झारखंड में अमित शाह ने किया UCC का वादा, CM हेमंत सोरेन बोले- नहीं लागू होने दूंगा
 
झामुमो आदिवासियों का खून चूसता : उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदिवासियों का खून चूसता है और उनके हितों के खिलाफ काम करता है। सिंह ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन से पूछता हूं कि घुसपैठिए झारखंड में क्यों आ रहे हैं? राज्य की आदिवासी आबादी घटकर 28 फीसदी क्यों रह गई?ALSO READ: झारखंड में UCC पर भाजपा ने किया बड़ा वादा, जानिए घोषणा पत्र में क्या है खास?
 
उन्होंने लोगों से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा को 2 कार्यकाल दीजिए, झारखंड विकसित राज्यों की कतार में होगा। सिंह ने कहा कि हम झारखंड में न सिर्फ सरकार बदलेंगे बल्कि व्यवस्था भी बदलेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख