dharma sangrah
✕

घर में हनुमान जी की फोटो कैसी होनी चाहिए, किस तस्वीर से क्या होगा?

Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (11:06 IST)
हनुमान जी की किस तस्वीर को घर में रखने से क्या होगा

Hanuman ji ki photo : हनुमानजी के हर रूप के चित्र, फोटो या तस्वीर आपको मिल जाएंगी। जैसे उड़ते हुए हनुमान या ध्यान करते हुए हनुमान। बजरंगबली जी की कौन सी तस्वीर को घर में रखने से क्या होगा और हमें घर में हनुमानजी की कौनसी फोटो रखना चाहिए, क्योंकि हर फोटो का अलग अलग महत्व और फल है।
 
किस दिशा में लगाएं हनुमान जी का चित्र | In which direction should Hanuman ji's picture be placed?
 
हनुमान जी की किस तस्वीर को घर में रखने से क्या होगा:
  1. पंचमुखी हनुमान : वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या चित्र जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्घि होती है। इनका मुख भी दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ हो।
  2. रामदरबार : बैठक रूम में आप श्रीराम दरबार का फोटो लगाएं, जहां हनुमानजी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में बैठे हुए हैं। रामदरबार से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
  3. पर्वत उठाते हुए हनुमान का चित्र : यदि यह चित्र आपके घर में है तो आपमें साहस, बल, विश्‍वास और जिम्मेदारी का विकास होगा।
  4. उड़ते हुए हनुमान : यदि यह चित्र आपके घर में है तो आपकी उन्नती, तरक्की और सफलता को कोई रोक नहीं सकता। आपमें आगे बढ़ने के प्रति उत्साह और साहस का संचार होगा। निरंतर आप सफलता के मार्ग पर बढ़ते जाएंगे।
  5. श्रीराम भजन करते हुए हनुमान : यदि यह चित्र आपके घर में है तो आपमें भक्ति और विश्‍वास का संचार होगा। यह भक्ति और विश्‍वास ही आपके जीवन की सफलता का आधार है। इससे एकाग्रता और शक्ति भी बढ़ती है।
  6. सफेद हनुमान : मान्यता है कि नौकरी और प्रमोशन पाने के लिए हनुमानजी की ऐसी फोटो लगाएं जिसमें उनका स्वरूप सफेद हो। आपने देखा भी होगा यह फोटो जिसमें उनके शरीर पर सफेद बाल हैं।
  7. राम मिलन हनुमान : हनुमान जी राम के गले मिल रहे हैं। यह भी अद्भत चित्र है जिससे पारिवार में एकता और समाज में मिलनसारीता बनी रहती है। इससे प्रेम के भाव का विकास होता है।
  8. ध्यान करते हनुमानजी : ऐसे हनुमान जो आंख बंद कर ध्यान कर रहे हैं। यदि चित्र लगाने से आपके मन में भी शांति और ध्यान का विकास होगा। हालांकि यह चित्र तब ही लगाएं जबकि आपको ध्यान और मोक्ष जैसी कोई चाहत हो।
  9. संकटमोचन हनुमान : दाएं घुटने के बल पर बैठे और आशिर्वाद देते हुए हनुमान जा चित्र आपने देखा ही होगा यह संकटमोचन हनुमान का चित्र है। इसे घर में दक्षिण दिशा में लगाने से किसी भी प्रकार का संकट द्वार पर नहीं फटकता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल