Hanuman Chalisa

हनुमान जयंती 2021 : 27 अप्रैल को मनाई जाएगी Hanuman Jayanti, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (17:43 IST)
भगवान हनुमान को महादेव का 11वां अवतार भी माना जाता है। हनुमान जी की पूजा करने और व्रत रखने से हनुमान जी का आशीष प्राप्त होता है और जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं आता है, इसलिए हनुमान जी को संकटमोचक भी कहा गया है।
 
 संपूर्ण भारत में हनुमान जयंती बहुत ही भक्तिभाव के साथ मनाई जाती है।
 
27 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती
 
साल 2021 में वर्ष हनुमान जयंती 27 अप्रैल 2021 को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है और देश में कुछ स्थानों पर हनुमान जयंती कार्तिक मास में भी मनाई जाती है।
 
ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हैं या फिर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन लोगों को हनुमान जी की पूजा विधि पूर्वक करना चाहिए। हनुमान जी को मंगलकारी कहा गया है, इसलिए इनकी पूजा जीवन में मंगल लेकर आती हैं।

इस बार हनुमान जयंती का त्योहार 27 अप्रैल मंगलवार को मनाया जा रहा है। मंगलवार का दिन हनुमान जी का ही दिन होता है और ऊपर से हनुमान जयंती का त्योहार यानी भक्तों के पास बजरंगबली को खुश करने का दोहरा मौका है। इसके अलावा इस दिन रात में 8 बजे तक सिद्धि योग रहने वाला है और बेहद शुभ स्वाति नक्षत्र भी। किसी भी तरह की सिद्धि प्राप्त करने और ईश्वर का नाम जपने के लिए सिद्धि योग बेहद उत्तम माना जाता है। 
 
 
जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त
 
26 अप्रैल 2021: दोपहर 12।44 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ
27 अप्रैल 2021: रात्रि 9।01 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन
 
 
हनुमान जयंती पूजा शुभ मुहूर्त-
 
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 04:06  से 04:50 तक।
अभिजीत मुहूर्त- 11:40 से 12:33 तक।
अमृत काल- 12:26 से 01:50 तक। 
विजय मुहूर्त- 02:17 से 03:09 तक।
गोधूलि मुहूर्त- 06:26 से 06:49 तक।
त्रिपुष्कर योग- 05:14  से 05:33 तक।
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:44 से 12:28 तक।
हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था, इसलिए हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना अच्छा माना गया है
 
- हनुमान जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए
 
- हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और हनुमान आरती का पाठ करना शुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती कब है, जानिए पूजा का मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख